Header Ads

धनतेरस क्यों मानते है क्या है धनतेरस की पौराणिक कथा ?

धनतेरस क्या है और हम धनतेरस त्यौहार क्यों मनाते हैं
Dhanteras kyo manate hai, dhanteras kya hai
Dhanteras festival.

धनतेरस कार्तिक महीने की कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है यह त्योहार दिवाली के ठीक पहले मनाया जाता है और धनतेरस महालक्ष्मी के पर्व दिवाली के आगमन की सूचना भी देता है ।
धनतेरस में बर्तन सोना चांदी तथा घर के सामान खरीदना अति शुभ माना जाता है धनतेरस में मृत्यु के देवता यमराज और भगवती धनवंतरी की पूजा की जाती है !

◆धनतेरस क्यों मनाते हैं धनतेरस का त्यौहार क्या है ?

भारतीय और हिंदू संस्कृति मैं स्वास्थ्य का धन से ऊपर स्थान है जहां एक कहावत प्रचलित है "पहला सुख निरोगी काया, दूजा सुख घर में माया" इसीलिए दिवाली से पहले धनतेरस को मनाया जाता है शास्त्रों में वर्णित कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान विष्णु ने धन्वंतरी के रूप में अवतरित हुए थे जिस के उपलक्ष में धनतेरस मनाया जाता है ।

◆धनतेरस त्योहार पर क्या खरीदे ?

धनतेरस त्यौहार के दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार किसी भी रूप में चांदी, सोना या फिर घर में इस्तेमाल किए जाने वाले कोई भी धातु खरीदना अति शुभ माना जाता है ।

◆शास्त्रों के अनुसार धनतेरस की कथा ।

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर देवताओं के गुरु शुक्राचार्य की आंख फोड़ दी थी ।
जब उन्होंने देवताओं को राजा बलि के भय से मुक्ति दिलाने के लिए उनसे तीन पग भूमि दान स्वरूप मांग कर एक पग में साड़ी धरती, दूसरे में सारा गगन, माप लिये थे और तीसरा पग के लिए कोई जगह शेष ना रहने की वजह से राजा बलि के सर पर रख कर राजा बलि को पाताल लोक भेज दिए और देवताओं को राजा बलि के भय से सुरक्षित किए थे ।
राजा बलि ने जितना धन देवताओं से छीना उससे कई गुना धन देवताओं को भगवान विष्णु के वामन अवतार  से मिल गया और देवता राजा बलि से सुरक्षित भी हो गए । इस उपलक्ष में भी धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है ।।


दोस्तो यह एक छोटी सी लेख धनतेरस त्योहार पर आपको कैसी लगी अपना सुझाव हमे कमेंट में दे ।
WebDunia हिन्दी ब्लॉग पर आ कर अपना समय देने के लिए बहुत बहुत धन्यबाद ।

No comments:

Powered by Blogger.