काकोरी हत्याकांड के लिए राम प्रसाद बिश्मिल, अशफाक उल्ला खान और रोशन सिंह को आज ही फांसी दी गई थी
19 दिसम्बर 1927 को आज ही के दिन देश के सपूत और महान स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिश्मिल, असफाक उल्ला खान और रोशन सिंह को फांसी दी गई थी, आज के दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है! इसी मामले में राजेन्द्र लाहिड़ी को 17 दिसंबर को फांसी दी गई थी!
9 अगस्त 1925 की रात चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्र लाहिड़ी और रोशन सिंह सहित कई क्रांतिकारियों ने लखनऊ से कुछ दूरी पर काकोरी और आलमनगर के बीच रेलगाड़ी में ले जाए जा रहे सरकारी ख़जाने को लूट लिया।
क्रांतिकारियों का मकसद ट्रेन से सरकारी खजाना लूटकर उन पैसों से हथियार खरीदना था ताकि अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध को मजबूती मिल सके. काकोरी ट्रेन डकैती में खजाना लूटने वाले क्रांतिकारी देश के विख्यात क्रांतिकारी संगठन ‘हिंदुस्तान रिपब्लिक एसोसिएशन’ (एचआरए) के सदस्य थे.
काकोरी कांड के अभियुक्त रामप्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां और राजेंद्र प्रसाद लाहिड़ी को 19 दिसंबर 1927 को फांसी दे दी गई थी। शेष कुछ क्रांतिकारियों को 4 वर्ष का कारागार और अन्य को काला पानी की सजा सुनाई गई।
रामप्रसाद 'बिस्मिल' ने फांसी से पहले देशवासियों को इस तरह संबोधित किया था:
मरते 'बिस्मिल', 'रोशन', 'लहरी', 'अशफाक' अत्याचार से ।
होंगे पैदा सैंकड़ों इनके रुधिर की धार से ॥
होंगे पैदा सैंकड़ों इनके रुधिर की धार से ॥
भारत के स्वाधीनता आंदोलन में काकोरी कांड की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. लेकिन इसके बारे में बहुत ज्यादा जिक्र सुनने को नहीं मिलता. इसकी वजह यह है कि इतिहासकारों ने काकोरी कांड को बहुत ज्यादा अहमियत नहीं दी. लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि काकोरी कांड ही वह घटना थी जिसके बाद देश में क्रांतिकारियों के प्रति लोगों का नजरिया बदलने लगा था और वे पहले से ज्यादा लोकप्रिय होने लगे थे!
अगर आपको यह पोस्ट webdunia अच्छा लगा तो कमेंट के माध्यम से अपना विचार जरूर प्रगट करे हम से सम्पर्क करने के लिए हमे e-mail करे या कॉन्टेक्ट फॉर्म फील करे ।
धन्यबाद
अगर आपको यह पोस्ट webdunia अच्छा लगा तो कमेंट के माध्यम से अपना विचार जरूर प्रगट करे हम से सम्पर्क करने के लिए हमे e-mail करे या कॉन्टेक्ट फॉर्म फील करे ।
धन्यबाद

No comments: