भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ की लड़ाई पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से ?
भोजपुरी सुपर स्टारों की राजनीति में आने की खबर कोई नई बात नहीं है, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी हो या कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए रवि किशन अब तोह बिहार के सुपरस्टार और बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ ने भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में निरहुआ को बीजेपी में शामिल करवाया गया!
खबरों की माने तो बीजेपी निरहुआ को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से 2019 लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है. बीएसपी और एसपी के गठबंधन से बीजेपी को 2014 चुनाव के मुकाबले 2019 में काफी मुश्किल हो सकती है अगर बीजेपी सही से रणनीति ना बनाए तो. अगर सही से देखा जाए तो अखिलेश और निरहुआ दोनों यादव समाज से ही आते हैं, जाति समीकरण मे निरहुआ, अखिलेश यादव के खिलाफ फिट बैठते हैं !
बीजेपी में शामिल होने के बाद निरहुआ अपने पहले इंटरव्यू में कहा कि राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं था पर योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात के बाद उनका भी मन हुआ कि वह भी राजनीति में आकर समाज के लिए कुछ अच्छे काम कर सकते हैं.



No comments: