महाराष्ट्र के राजधानी मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल रेलवे स्टेशन के पास एक फुटओवर ब्रिज गिर गया। हादसे में कई घायल हुए हैं। घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। हादसे के चलते ब्रिज का करीब 60 फीसदी हिस्सा ढह गया है। यह ब्रिज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक को जोड़ने का कार्य करता था। घटनास्थल पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। हादसे के वक्त कई वाहन और लोग ब्रिज के नीचे से गुजर रहे थे। ब्रिज के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है ! मलबा हटाने का काम जारी है। यह ब्रिज रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर बना था।बताया जा रहा है कि इस फुट ओवर ब्रिज पर खासी भीड़ होती है। शाम का वक्त होने के चलते यहां दफ्तर से आने जाने वालों की भी खासी भीड़ थी। मौके पर दमकल के कई वाहन मौजूद हैं। मुम्बई में ब्रिज गिरने के हादसे लगातार सामने आ रहे हैं।
मुम्बई में रेलवे स्टेशन पर बना फुट ओवर ब्रिज गिरा, हादसे में 23 लोग घायल, कई लोगो की हताहत होने लो खबर
Reviewed by
नीरज गुप्ता
on
March 14, 2019
Rating:
5
No comments: