Header Ads

जमुई के विकास ने ४० हज़ार महीने की नौकरी छोड़ गरीब बच्चो को पढ़ाना शुरु किया, कायम किया एक नई मिसाल !

जमुई के लक्ष्मीपुर गांव के विकास कुमार ने डबल ट्री हिलटन होटल के सुपरवाइजर पोस्ट की ४० हज़ार महीने की नौकरी छोड़ गरीब बच्चो को पढ़ाना शुरु किया

                           
विकास बताते है की मेरी यात्रा शुरू हुई 2015 से जब मैं दिल्ली के लोदी कॉलोनी के एक रेस्तरां डबल ट्री हिलटन में काम कर रहा था. जब मैं रात को अपनी ड्यूटी खतम करके करीब 12 बजे रात को अपने रूम के लिए जाता था. तो एक मोड़ पे MCD के कूड़ा दान हुआ करता था जिसमें से कुछ 12 साल के बच्चे कूड़ा बिनते नजर आते थे. फिर मैं जब सुबह अपने काम पर आता तो वो फिर नजर आते थे कूड़ा चुनते हुए.

कुछ दिन मै उन्हें ऐसे ही देखता रहा ! फिर एक दिन मै उनमे से एक बच्चे से पूछा की तुम ये क्यो करते हो तुम्हें तो स्कूल जाना चाहिए. वो बोले न्ही करूंगा तो क्या खाएंगे, हमारे परिवार में आजतक कोई स्कूल गया ही नहीं . मैं पूछा तुमलोग के कहा रहते हो तो उनका जबाब था रेल लाइन के पास रहता हूँ और माई बाबूजी बिहार में ! अगले दिन मैं उन बच्चो के साथ गया रेलवे लाइन के पास जहा वो रहते थे, ना रहने का ठिकाना ना खाने का ठिकाना उनके पास था !

उनकी दयनीय स्थिति देखकर मुझे अपने आप से घृणा होनी लगी . फिर मैं सोचा कि इनके लिए मैं क्या करूं इन्हे काम दे न्ही सकता था ये 13 साल के थे. फिर सोचा इन्हे शिक्षा तो दे सकता हु! इनके ठीकेदार से बातचीत कर इन्हे शिक्षा देने के लिए राजी किया
मै २ से 4 बजे जब मुझे break मिलता तो इन्हे पढ़ाया करता और इन्हे इनके अधिकारों और बाकी चीजो पर इनसे बात करता. फिर मैं आस पास के दो तीन जगहो पर पढ़ाना शुरू किया. फिर मैं सोचा कि ये सारे बच्चे गांव से ही आते क्यो ना गांव में ही इसकी शुरुआत की जाए ! पर मेरे खुद के जीवन जीने के लिए नौकरी के अलावा कोई और विकल्प नहीं था इसलिए नौकरी छोड़कर गाँव जाकर बच्चो को पढ़ाना किसी जोखिम से कम नहीं था फिर भी यह जोखिम लिया और 2016 से इसे मैं अपने गांव में शुरु किया. और छोटे जाती जैसे मुसहर और चमाड़ के बच्चो को पढ़ाना शुरू किया जिनके परिवार में कोई दूर दूर तक पढ़ा नहीं है ! गांव वालों के लिए बड़ा अजीब बात थी ये मुफ्त में बच्चों को शिक्षा देना. बहुत लोगो ने मुझे समझाया. की ये सब छोड़ो और अपना नौकरी करने जाओ. लेकिन मुझे इस काम में संतुष्टि मिलती थी. कुछ लोग मुझे पागल बोलने लगे. फिर धीरे धीरे ये कारवां बढ़ता चला गया और आज 500 बच्चे हमने जोड़ा इस शिक्षा अभियान पहल एक नई सोच से जोड़ा!




टीम मेरा बिहार "पहल एक नई सोच" को सलाम करती है एक नई बदलाव समाज में लाने के लिए 

No comments:

Powered by Blogger.