Header Ads

देवी के 52 शक्तिपीठो में से एक शक्तिपीठ थावे वाली माँ, जहा भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है !


थावे माता
गोपालगंज जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर सिवान जाने वाले मार्ग पर मां थावेवाली का एक प्राचीन मंदिर स्थित है. मां थावेवाली को सिंहासिनी भवानी, थावे भवानी और रहषु भवानी के नाम से भी जाना जाता है ऐसे तो साल भर यहा मां के भक्त आते हैं, परंतु शारदीय नवरात्र और चैत्र नवारात्र के समय यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है! करीब तीन सौ साल पूर्व स्थापित यह मंदिर प्राचीन जागृत शक्तिपीठों में से एक है। 52 शक्तिपीठों में से एक इस मंदिर के पीछे एक प्राचीन कहानी है.
पूजा के लिए  श्रद्धालु 

मान्यता के मुताबिक राजा मनन सिंह हथुआ के राजा थे. वे अपने आपको मां दुर्गा का सबसे बड़ा भक्त मानते थे. गर्व होने के कारण अपने सामने वे किसी को भी मां का भक्त नहीं मानते थे. इसी दौरान राज्य में अकाल पड़ गया और लोग खाने को तरसने लगे. थावे में कमाख्या देवी मां का एक सच्चा भक्त रहषु रहता था. कथा के अनुसार रहषु मां की कृपा से दिन में घास काटता और रात को उसी से अन्न निकल जाता था, जिस कारण वहां के लोगों को अन्न मिलने लगा, मान्यताओं के मुताबिक मां का यह भक्त बाघ के गले में सांप की रस्सी बनाकर धान की दंवरी करता था। रहषु भगत के इन कारनामों कि चर्चा जैसे ही हथुआं के राजा मनन सिंह को लगी उन्होने मां के इस भक्त को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया।
रहषु भगत 

  

सर्प लिपटी बाघ 
















राजा ने रहषु को ढोंगी बताते हुए मां को बुलाने को कहा. रहषु ने कई बार राजा से प्रार्थना की कि अगर मां यहां आएंगी तो राज्य बर्बाद हो जाएगा, परंतु राजा नहीं माने. रहषु भक्त ने मां भवानी की पूजा अर्चना शुरू कर दी। भक्त के आह्वान पर चारों ओर काले बादल छा गए और हर तरफ तेज आंधी वर्षा के साथ बिजली चमकने लगी। मां के परम भक्त रहषु भगत के आह्वान पर देवी मां कामरू-कमख्या से चलकर पटना के पटन और सारण के आमी होते हुए गोपालगंज के थावे पहुंची। यहां मां के प्रगट होते ही रहषु भगत का सिर फट गया और मां भवानी का हाथ सामने प्रगट हुआ। रहषु भगत को मोक्ष की प्राप्ती हुई वही ओर मां के प्रकाश से घमंडी राजा मनन सिंह का सब कुछ खत्म हो गया। उसके राजभवन खंडहर में  बदल गया!

मां ने जहां दर्शन दिए, वहां एक भव्य मंदिर है तथा कुछ ही दूरी पर रहषु भगत का भी मंदिर है. मान्यता है कि जो लोग मां के दर्शन के लिए आते हैं वे रहषु भगत के मंदिर में भी जरूर जाते हैं नहीं तो उनकी पूजा अधूरी मानी जाती है. इसी मंदिर के पास आज भी मनन सिंह के भवनों का खंडहर भी मौजूद है.
मंदिर के आसपास के लोगों के अनुसार यहां के लोग किसी भी शुभ कार्य के पूर्व और उसके पूर्ण हो जाने के बाद यहां आना नहीं भूलते. यहां मां के भक्त प्रसाद के रूप में नारियल, पेड़ा और चुनरी चढ़ाते हैं.
मंदिर का गर्भ गृह काफी पुराना है. वन क्षेत्र से घिरे होने के कारण पूरा मंदिर परिसर रमणीय दिखता है। मंदिर में प्रवेश व निकास के लिए एक-एक द्वार है, जहां सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहती है।. नवरात्र के सप्तमी को मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है. इस दिन मंदिर में भक्त भारी संख्या में पहुंचते हैं. मान्यता के मुताबिक आरती के वक्त इसके कपाट बंद कर दिए जाते हैं। जय अंबे गौरी, मैया जब अंबे गौरी आरती यहां कई सालों से हो रही है। इस मंदिर की एक विशेषता यह भी है कि नवरात्र के अतिरिक्त बाकी दिनों में आरती केवल सायंकाल में होती है। दोनों नवरात्रों में दोनों समय आरती का विधान है।
इस मंदिर की दूरी गोपालगंज से जहां छह किलोमीटर है. राष्ट्रीय राजमार्ग 85 के किनारे स्थित मंदिर सीवान जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर है. सीवान और थावे से यहां कई सवारी गाड़ियां आती हैं. जिला मुख्यालय से प्रत्येक पांच मिनट पर आटो व बस की सुविधा मंदिर तक जाने के लिए है। इसके अलावा मंदिर के समीप ही थावे जंक्शन स्थित है। जहां सिवान व गोरखपुर से ट्रेन की सुविधा है। थावे जंक्शन के समीप देवी हाल्ट भी है। जहां इस रुट से आने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है। शारदीय और वासंतिक नवरात्र के दिनों में सभी ट्रनों का ठहराव देवी हाल्ट पर होता है।

फोटो साभार: थावे पेज

No comments:

Powered by Blogger.