Header Ads

पटना का बेटा बना रूस में विधायक, गौरवान्वित हुआ बिहार

बिहार का एक बार फिर विदेशों में परचम लहराया है. इस बार परचम लहराया है पटना का बेटा
 अभय कुमार सिंह ने, पटना के मूल निवासी अभय सिंह कुर्स्क शहर के विधायक बनकर पूरे बिहार को गौरवान्वित कर दिया है. दरअसल रूस का प्राचीन शहर है कुर्स्क जो आमतौर पर एडोल्फ हिटलर की जर्मन सेना की हार के कारण चर्चित है. लेकिन अब इस शहर का रिश्ता बिहार से भी जुड़ गया है।
अभय सिंह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी यूनाइटेड रशिया पार्टी से चुने गये हैं. अभय सिंह ने प्रांतीय चुनाव में यूनाइटेड रशिया पार्टी के टिकट पर डेप्युटाट का चुनाव जीता है. डेप्युटाट भारत में विधायक के बराबर का दर्जा है. गौरतलब है कि व्लादिमीर पुतिन की पार्टी यूनाइटेड रशिया पार्टी पिछले 18 सालों से रूस की सत्ता पर काबिज है.
 अभय सिंह का जन्म बिहार के पटना में हुआ था. पटना के लोयला हाईस्कूल से उन्होंने स्कूलिंग की, उसके बाद वे मेडिसिन की पढ़ाई के लिए 1990 में कुर्स्क शहर चले गए. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वे पटना लौट आए और यहां उन्होंने मेडिकल की प्रैक्टिस शुरू की. लेकिन स्थितियां कुछ ऐसी बनीं कि अभय वापस कुर्स्क चले गए. जहां उन्होंने फार्मास्यूटिकल बिजनेस की शुरुआत की. कुछ समय में ही पटना का यह शख्स कुर्स्क का एक फेमस बिजनेसमैन बन गया. 
इसी दौरान साल 2015 मे उनका राजनीति की तरफ झुकाव हुआ. बीते साल अप्रैल में अभय ने यूनाइटेड रशिया पार्टी की मेंबरशिप ली. इसके कुछ समय बाद ही वह कुर्स्क शहर के डेप्युटाट चुन लिये गये. इतना ही नहीं, उस शहर में अभय सिंह का शॉपिंग मॉल भी है. 

No comments:

Powered by Blogger.