मर्दों और औरतों का सामूहिक भोजन करना हराम- दारुल उलूम देवबंद का फतवा
दारुल उलूम ने फिर एक अजीबोगरीब फतवा दिया, फतवे में किसी भी शादी या अन्य बड़े समारोह में सामूहिक रुप से मर्दों और औरतों के भोजन करने को हराम करार दिया है। यह फतवा इसलिए भी खास है क्योंकि आजकल अधिकतर समारोह में मर्दों और औरतों का एक साथ खाना खाने का चलन तेजी के साथ बढ़ रहा है। मुफ्तियों ने शादियों में खड़े होकर खाने को भी नाजायज करार दिया है जो कि आजकल एक आम चलन है
दरअसल नगर के एक शख्स ने दारुल उलूम के इफ्ता विभाग (फतवा विभाग) के मुफ्तियों से किसी भी कार्यक्रम (शादी) में खाने पिने की सामूहिक व्यवस्था करने और उसमे मर्द और औरत के एक साथ खाना खाने तथा खड़े होकर खाना खाने को लेकर सवाल पूछे थे। जिसपर मुफ्तियों ने साफ़ तौर पर कहा की सामूहिक रूप से मर्द और औरत का एक साथ किसी भी कार्यक्रम में शामिल होकर खाना खाना ना सिर्फ नाजायज है बल्कि गुनाह भी है। उन्होंने मुसलमानों को इस तरह की चीजों से बचने की नसीहत भी दी है। जबकि शादी या किसी भी कार्यक्रम में खड़े होकर खाना खाने और इस तरह की व्यवस्था बनाने वाले सवाल पर मुफ्तियों ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा की यह इस्लामी तहजीब नहीं है, बल्कि गैरो की तहजीब है। इसलिए खड़े होकर खाना खाना और उसका इंतेजाम करना मकरुह और नाजायज है। इस तरह के अम्ल से समाज की तबाही और बर्बादी में देर नही लगेगी।
उधर, दारुल उलूम अशरफिया के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती अथर कासमी ने दारुल उलूम से जारी फतवे का समर्थन करते हुए कहा कि मुफ्तियों ने शरीयत की रोशनी में सही बताया कि इस तरह एक साथ खाना नाजायज और हराम है। यह इस्लामी तहजीब के सरासर खिलाफ हैं। इससे बचना चाहिए।

No comments: