Header Ads

लोगो ने पत्थर फेंके, भारत मे पहली बार इंजन के बिना चलने वाली ट्रेन पर

दिल्ली आगरा के बीच मे पहली बार 180 किलोमिटर प्रति घण्टे की रफ्तार से चलने वाली इंजन रहित ट्रेन या ट्रेन 18 का सफल परीक्षण किया गया, लेकिन लोगो ने पत्थर फेंके खिड़कियों के शीशे तोड़े

जहाँ एक तरफ हम रेलवे से नाखुश रहते है , कि सुविधाजनक और ज्यादा गति वाली ट्रेन हमारे यहां चलती , दूसरी तरफ जब अगर रेलवे नई सुविधा वाली ट्रेन ला रही है तो हम उसपर पत्थर फेंक रहे! परन्तु किस लिए ऐसा?
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पहले दिल्ली से आगरा के बीच ट्रेन का परीक्षण किया जा रहा था। जिसपर पत्थर फेंके गए, हालांकि ट्रेन में कोई यात्री नहीं था इसलिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचा! अधिकारियों की अनुसार जिस समय गाड़ी पर पत्थर बरसाए गए उस समय ट्रेन की स्पीड 180 किमी प्रति घंटा थी। इसलिए पत्थरों से नुकसान ज्यादा नही हुआ। फिलहाल अब इस मामले की जांच शुरू हो गई हैं।  दिल्ली से आगरा के बीच ट्रायल के दौरान ट्रेन-18 , 181 km  के स्पीड से गतिमान होने में सफल रही है। ज्ञात हो कि यह ट्रेन भारत की सबसे आधुनिक और स्वदेसी सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। इसमें तमाम आधुनिक सुविधाओं भी दी गई है। ट्रेन पूरी तरह ऑटोमेटिक है। इसके एक्जीक्यूटिव डिब्बों में रिवाल्विंग चेयर, वाई-फाइ, एलईडी टीवी और जीपीआरएस के साथ लग्जरी टॉयलेट की सुविधा भी दी गयी है। यह पहली ऐसी ट्रेन है जो बिना इंजन की है। 16 डिब्बों की इस ट्रेन में पहले और आखिरी डिब्बे में पाइलट केबिन है जहां से इसका संचालन होता है

No comments:

Powered by Blogger.