Header Ads

अमेरिकी मैगजीन फोर्ब्स ने सराहा बिहार के वैज्ञानिक बेटे के काम को

अमेरिकी मैगजीन फोर्ब्स ने सराहा बिहार के वैज्ञानिक बेटे के काम को


फ्रांस की एक कंपनी में कंसल्टेंट का काम कर रहे, बिहार के डॉक्टर उज्जवल वर्मा के काम को फोर्ब्स ने सराहा है। बिहार के पटना में जन्मे इस वैज्ञानिक ने  आठ भारतीय एवं फ्रांसीसी युवा कम्प्यूटर वैज्ञानिकों का साथ मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फैशन विशेषताओं को मिलाकर एक शॉपिंग असिस्टेंट सिस्टम तैयार किया है,
जो कि आपकी पसंद के रंग, डिजाइन और माप के कपड़ों को चुनने में मदद करेगा। जैसा कि विभिन्न एप्प में अभी आपके पसंद के गाने सुनने देखने को मिलते है , वैसे ही अब भविष्य में पसंद के कपड़े चुनने और खरीदने ने आसानी होगी इस एप्प की मदद से!
कंपनियां दुनिया भर में डिमांड और लोगो के पसंद के मुताबिक कपड़ों का उत्पादन कर पाएंगी, जिससे बेकार कपड़ों में पूंजी कम फंसेगी और कपड़े सस्ते होंगे। फोर्ब्स मैगजीन ने डॉक्टर उज्ज्वल वर्मा की इसी नई खोज को अपने नए अंक में जगह दी है और सराहा है

No comments:

Powered by Blogger.