Header Ads

बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह पहली बार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, एलके आडवाणी की जगह अमित शाह!!

 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपनी पहली प्रत्याशी की सूची जारी कर चुकी है,जिसमे  बीजेपी के बड़े - बड़े नेता के नाम भी शामिल है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस से चुनाव लड़ेंगे , स्मृति ईरानी अमेठी से कांग्रेस के राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव  लड़ेंगी , परिवहन मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से चुनाव लड़ेंगे और वही राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे!!

 पांच बार के उप प्रधानमंत्री रहे लालकृष्ण आडवाणी की जगह  बीजेपी के मौजूदा  पार्टी प्रेसिडेंट अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे.
5 बार के MLA  रहे (1997/1998/2002/2007 सरखेज से और 2012 मे नारणपुरा से ) मौजूदा बीजेपी प्रेजिडेंट और राजसभा के सांसद अमित शाह  पहली बात  लोकसभा चुनाव लड़ेंगे ,गुजरात के गांधीनगर से 2014 लोकसभा चुनाव में लालकृष्ण आडवाणी लड़े थे इस बार अमित शाह उनकी जगह गांधीनगर से बीजेपी के होकर लड़ेंगे. पार्टी का यह मानना था कि किसी बड़े चेहरे से  गांधीनगर सीट पर लड़ाया जाए!

 2014 में इंचार्ज रहते हुए अमित शाह उत्तर प्रदेश में 80/ 73 सीट पर जीत दिलाई थी उसके बाद ही उनको बीजेपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था और वह अध्यक्ष पद पर बड़े ही कामयाब  अध्यक्ष रहे. यह देखना बड़ा ही  दिलचस्प होगा कि 2019 लोकसभा चुनाव में  अमित शाह को वोटर्स कितने पसंद करते  हैं!
 कमेंट कर जरूर बताएं कि आपको यह ब्लॉग कैसा लगा

1 comment:

Powered by Blogger.